फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विशाल नगर में एक माह से सीवर ओवरफ्लो, लोगों ने किया रोड जाम

Mon, 26 Aug 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07. सोनीपत के विशाल नगर में सीवर जाम की समस्या को लेकर सूरी पेट्रोल पंप वाली गली को जाम क
विज्ञापन
सोनीपत। विशाल नगर में एक माह से सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। लोगों ने सोमवार सुबह तार बांधकर सूरी पेट्रोल पंप वाली गली को जाम कर दिया। गली से निकलने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर शहर थाना प्रभारी महेश कुमार टीम के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर आधे घंटे में जाम खुलवाया।
विज्ञापन

विशाल नगर गली नंबर 8 में एक माह से सीवर ओवरफ्लो है। लोगों का आरोप था कि नगर निगम के अधिकारियों को सीवर समस्या के समाधान के लिए कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन सीवरों की सफाई न होने के कारण दूषित पानी गली में बह रहा है। इसके चलते लोगोंं का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है।
नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी के कारण उन्हें सोमवार सुबह सूरी पेट्रोल पंप वाली गली को जाम करना पड़ा। उनकी मांग थी कि घरों में खोली गई पशु डेयरियों का शहर से बाहर किया जाए। पशु डेयरी संचालक गोबर को सीवरों में बहा देते हैं, जिससे सीवर लाइन अवरुद्ध होने के कारण गली में पानी भर जाता है। निगम के ठेका कर्मचारी सीवर लाइन की सफाई करने के बजाए लाइन में फट्टी मारकर चले जाते है।
विज्ञापन

गली में लगातार भर रहे दूषित पानी की वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। साथ ही बच्चे भी स्कूल व शिक्षण संस्थानों में आने जाने में परेशान है। जाम लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी महेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी ने संबंधित निगम अधिकारी से फोन पर बात की। इसके बाद उन्होंने लोगों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर शांत करके जाम खुलवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें