फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए सात घंटे थाने में दिया धरना, दो दिन का दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
आरोपी बिजलीकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में पहुंचे गांव थाना कलां के ग्रामीणों को - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सैदपुर औद्योगिक क्षेत्र में गांव थाना कलां के युवक की करंट लगने से मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने खरखौदा थाने में धरना दिया। उन्होंने मामले में आरोपी बिजलीकर्मियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीण सात घंटे तक धरना देने के बाद दो दिन का अल्टीमेटम देकर लौट गए। पुलिस ने मामले में हत्या व जबरन काम कराने का मुकदमा दर्ज कर रखा है।
विज्ञापन

गांव थाना कलां निवासी सुमित पहले बिजली निगम में अप्रेंटिस के तौर पर काम कर चुका था। 22 फरवरी को सुमित सैदपुर औद्योगिक क्षेत्र में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए बिजली निगम कर्मियों के बुलाने पर उनके साथ गया था। जहां पर करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर पहले एसडीओ, जेई व लाइनमैन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया था। बाद में परिजनों के कहने पर मामले में हत्या की धारा के साथ जबरन काम कराने का दबाव बनाने की धारा जोड़ी गई थी। बुधवार को सुमित के परिजन व ग्रामीण थाने में पहुंचे और कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने जांच जारी होने की बात कहते हुए उसके आधार पर ही गिरफ्तारी करने की बात कही। लेकिन ग्रामीण गिरफ्तारी होने तक थाने में ही धरना देने पर अड़ गए।
सूचना पाकर एसडीएम संजय बिश्नोई, एक्सईएन बिजली निगम पंकज धवन, सीआईए, सोनीपत प्रभारी बिजेंद्र सिंह, सीआईए, खरखौदा प्रभारी योगेंद्र, एसडीओ बिजली निगम, खरखौदा नीरज ने भी थाने में पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने सुबह साढ़े दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक थाने में धरना दिया। धरना देने वालों में महिलाओं की भी काफी संख्या थी। शाम को ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समय दिया। साथ ही चेताया कि अगर दो दिन में गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह आला अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखेंगे।

आरोपी बिजलीकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में धरना देते ग्रामीण। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें