फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-15 का व्यापारी मिला कोरोना संक्रमित, एक मरीज ठीक हुआ, जिले में फिर चार एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सेक्टर-15 निवासी एक व्यापारी सोमवार को कोरोना संक्रमित मिले। साथ ही एक मरीज के ठीक होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसे छुट्टी दे दी गई। ऐसे में जिले में फिर से एक्टिव मरीजों की संख्या चार हो गई है। उप सिविल सर्जन का कहना है कि व्यापारी को किसी काम से विदेश में जाना था। उसने दो दिन पहले शहर के लाल पैथ लैब में कोरोना की जांच कराई थी। सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर विभाग की ओर से व्यापारी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मरीज मिलने के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बाजार से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भीड़ जुट रही है। भीड़ में लोग मास्क व सामाजिक दूरी तक का पालन नहीं कर रहे हैं। जिला अस्पताल व अन्य स्थानों पर लगाए जा रहे टीकाकरण शिविर में लोग कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अगर भविष्य में यही हालात रहे तो कोरोना के केस बढ़ने की आशंका है।
शहर के सेक्टर-15 का रहने वाला 28 वर्षीय व्यापारी कोरोना संक्रमित मिला है। जिससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 हजार 481 हो गई है। इससे पहले कोरोना संक्रमण के दो मरीज 25 दिसंबर को मिले थे। एक मरीज के ठीक होने पर उसे छुट्टी मिल गई है। जिससे जिले में अब फिर एक्टिव केसों की संख्या चार हो गई है। दूसरी ओर जिले में अब तक 47 हजार 223 मरीज ठीक हो चुुके हैं और कोरोना के कारण 254 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में सार्वजनिक स्थानों के साथ ही ऑफिस में भी मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है, लेकिन उसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार के लक्षण मिलते है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं।
विज्ञापन

अस्पताल व टीकाकरण केंद्रों पर उड़ रही कोरोना नियमों की धज्जियां
प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दस्तक देने के बाद सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। जिससे टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। टीकाकरण केंद्र पर आने वाले लोग कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे। इस दौरान सामाजिक दूरी तक का पालन तक नहीं हो रहा। अधिकतर लोग मुंह पर मास्क तक नहीं लगा रहे। इसी तरह बाजारों में भी यही स्थिति है, लेकिन प्रशासन की ओर से नियम तोड़ने वालों पर सख्ती नहीं बरती जा रही है। अगर लोग कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें