फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिन बाद खुले स्कूल, पहले दिन 45 प्रतिशत रही उपस्थिति

विज्ञापन
स्कूल खुलने से उत्साहित विद्यार्थी स्कूल जाते हुए। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के चलते बंद किए गए स्कूलों को 17 दिन बाद सोमवार को खोल दिया गया। पहले दिन विभिन्न स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा तक करीब 45 प्रतिशत विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। हालांकि अभी पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल बंद रहेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इन स्कूलों को भी जल्द ही खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए सोनीपत सहित चार जिलों के राजकीय व निजी स्कूलों को 14 नवंबर को बंद कर दिया गया था। विद्यार्थियों की प्रभावित हो रही पढ़ाई व निजी स्कूलों की मांग पर 29 नवंबर को स्कूल खोल दिए थे, लेकिन पांच दिन बाद ही 3 दिसंबर को फिर सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देख अब सोमवार से स्कूल खोले गए हैं। हालांकि प्रथम चरण में छठी से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को ही खोलने के निर्देश दिए गए हैं। पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे।
कड़ाके की ठंड में बदले समयानुसार स्कूल पहुंचे विद्यार्थी
सोमवार को कड़ाके की ठंड के बीच बदले समयानुसार विद्यार्थी सुबह 10 बजे स्कूल पहुंचे। पहले दिन कक्षाओं मेें विद्यार्थियों के गृहकार्य की जांच की गई। कई स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होने के कारण पहले दिन पढ़ाई बेहतर तरीके से नहीं हो सकी। संचालकों का कहना है कि स्कूल खुल गए हैं। जल्द ही सभी विद्यार्थी स्कूल आने लगेंगे। वहीं दूसरी तरफ राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मेें मंगवाई गई, ताकि आगामी समय में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

उत्साहित दिखे विद्यार्थी, अब वार्षिक परीक्षाओं की करेंगे तैयारी
पहले दिन स्कूल पहुंचे विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। विद्यार्थियों ने कहा कि घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम से बेहतर तरीके से पढ़ाई नहीं हो पाती थी। करीब एक माह से स्कूल बंद ही चल रहे हैं, ऐसे में उनकी पढ़ाई प्रभावित रही है। अब स्कूल खुल गए हैं तो वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से हो सकेगी।
वर्जन
तीन दिसंबर से बंद चल रहे स्कूल सोमवार से खुल गए। हालांकि अभी छठी से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को ही खोला गया है। पहले दिन स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति करीब 45 प्रतिशत रही। आगामी दिनों में उपस्थिति बढे़गी।
विज्ञापन

- प्रोमिला भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें