फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गांवों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए लागू की स्कूल ट्रांसपोर्ट योजना

Tue, 20 Feb 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों की शिक्षा जारी रखने के लिए स्कूल ट्रांसपोर्ट योजना लागू की गई है, जिसका विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। योजना के तहत विद्यार्थियों को निशुल्क वाहन सुविधा प्रदान की जा रही है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गोहाना खंड में योजना की शुरुआत की गई है, जिसके सफल परिणाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुत से बच्चे स्कूल दूर होने के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं। इनमें लड़कियों की संख्या अधिक है। यदि बच्चों को घर से ही स्कूल आने-जाने के लिए वाहन सुविधा मिले तो वह सरलता के साथ स्कूली शिक्षा पूर्ण कर सकते हैं। इसके लिए हरियाणा में स्कूल ट्रांसपोर्ट योजना लागू की गई है।
गोहाना के खंड शिक्षा अधिकारी अनिल ने बताया कि खंड के 15 राजकीय विद्यालयों में योजना की शुरुआत की गई है। इन स्कूलों के करीब 700 विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें