सोनीपत के गोहाना स्थित नप कार्यालय में संपत्ति आईडी में त्रुटियां ठीक कराते लोग। संवाद
गोहाना। नगर परिषद कार्यालय में बकाया संपत्ति कर का भुगतान करने पर प्रॉपर्टी मालिकों को 29 फरवरी तक छूट दी जा रही है। साथ ही प्रॉपर्टी मालिकों को संपत्ति आईडी स्वयं सत्यापित करने पर संपत्ति कर में अतिरिक्त 15 फीसदी की छूट दी जा रही है। ऐसे में प्रॉपर्टी मालिक संपत्ति कर जमा कराने पहुंच रहे हैं। रोजाना 20 से 25 हजार रुपये संपत्ति कर जमा हो रहा है।
गोहाना नगर परिषद क्षेत्र में 33 हजार संपत्ति आईडी बनी हुई है। इसके लिए प्रॉपर्टी मालिक अपनी प्राॅपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करने के लिए नप कार्यालय में पहुंच रहे हैं। र अतिरिक्त छूट का लाभ ले रहे हैं। स्वयं सत्यापन के चलते नगर परिषद को त्रुटि रहित संपत्ति आईडी का ब्योरा मिल जाएगा और उपभोक्ताओं को भी फायदा मिलेगा। नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी मालिकों से चालू वित्त वर्ष में 2 करोड़ रुपये संपत्ति कर वसूल करने का लक्ष्य रखा था। नप की तरफ से 1.60 करोड़ रुपये संपत्ति कर वसूला जा सका है। साथ ही प्रॉपर्टी मालिकों को संपत्ति कर जमा कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिससे वह सरकार की ओर से संपत्ति कर पर दी जा रही छूट फायदा उठा सके।
वर्जन
नप की तरफ से 1.60 करोड़ रुपये संपत्ति कर वसूला जा सका है। प्रॉपर्टी मालिकों को छूट का लाभ उठाने के लिए जल्द ही बकाया संपत्ति कर जमा कराना चाहिए।-निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद गोहाना