फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बच्चों का नशा छुड़ाने के लिए की गई कार्यवाही की मांगी रिपोर्ट

Sat, 18 Mar 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04: अपने कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। बाल अधिकार संरक्षण राष्ट्रीय आयोग (एनसीपीसीआर) की सदस्य सचिव रूपाली बनर्जी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला प्रशासन व जिला बाल संरक्षण कार्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एनसीपीसीआर की ओर से बच्चों में नशे की लत को छुड़ाने व नियंत्रित करने के लिए सभी जिलों को एक्शन प्लान भेजा गया है। जिस पर हर जिला कार्यवाही करते हुए तुरंत एनसीपीसीआर को अपनी रिपोर्ट भेजें।
अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने बताया कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए लगातार सभी शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उच्च अधिकारियों की ओर से इस विषय को लेकर लगातार संबंधित अधिकारियों की बैठक ली जाती है। उन्होंने कहा कि एनसीपीसीआर ने जो एक्शन प्लान भेजा है उसको लेकर जल्द ही सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अगले एक सप्ताह में आपके समक्ष भेज दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग बच्चों में नशे की लत को छुड़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। सरकार ने मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। वह इस बारे में सर्वे करवाते हुए नशा करने वालों की पहचान करें और उनकी काउंसिलिंग करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग इस बारे में प्लान बनाकर आमजन में जागरूकता लाएं, ताकि बच्चों को नशे की गिरफ्त से बाहर लाकर अच्छा नागरिक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा के दौरान नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाए। इस दौरान बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन अनीता शर्मा, डीसीपीओ बबीता शर्मा, समाज कल्याण विभाग से लिपिक अरुण कुमार मौजूद रहे।

फोटो 04: अपने कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें