फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 66 दिन बाद नहीं मिला कोरोना संक्रमित, 11 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को 66 दिन बाद कोरोना से राहत मिली है। बुधवार को एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। इससे पहले 26 दिसंबर को कोरोना संक्रमित नहीं मिला था। इसके साथ ही 11 मरीज ठीक होने के साथ सक्रिय केसों की संख्या घटकर 23 रह गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जिले में 842 टेस्ट किए गए। इसमें 811 आरटीसीआर और 31 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट बुधवार को ही प्राप्त हो गई। इसमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 308 रिपोर्ट भी सोमवार को प्राप्त की गई है। इसमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें