फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों से अवैध वसूली की मिली जानकारी, नपा ने करवाई मुनादी

विज्ञापन
मुनादी करता नगरपालिका कुंडली का कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
नगरपालिका कुंडली क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की तरफ से छोटे दुकानदारों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। असामाजिक तत्व बाजार में खुद को नगरपालिका के कर्मचारी बताकर अवैध वसूली कर रहे हैं। यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो वे सकते में आ गए। अधिकारियों ने इस संबंध में पूरे क्षेत्र में मुनादी करवाई है और लोगों से आग्रह किया गया कि अगर कोई अवैध वसूली करता है तो पुलिस या नपा कार्यालय में शिकायत करें।
विज्ञापन

नगरपालिका कुंडली के क्षेत्र में कुछ दिन से असामाजिक तत्व सक्रिय हैं। वे सड़क के किनारे रेहड़ी या फड़ लगाने वाले छोटे दुकानदारों और मीट की दुकानें चलाने वालों से नगरपालिका के कर्मचारी बताकर सामान जब्त करने की धमकी देकर अवैध वसूली करते हैं। दुकानदारों से कई बार ऐसा हुआ तो वे परेशान होकर नगरपालिका के अधिकारियों के पास पहुंचे। कुछ लोगों ने भी इस संबंध में अधिकारियों को मौखिक शिकायत की। दुकानदारों की बात सुनकर अधिकारी और कर्मचारी सकते में आ गए। इसके बाद नगरपालिका ने पूरे क्षेत्र में मुनादी करवाई। नगरपालिका के कर्मचारियों ने मुनादी में दुकानदारों और आम लोगों से आग्रह किया कि अगर कोई भी व्यक्ति अवैध वसूली करने के लिए आता है तो तुरंत इसकी शिकायत की जाए।
लोगों से अवैध वसूली के संबंध में शिकायत मिली थी। मामला संज्ञान में आते ही पूरे क्षेत्र में मुनादी करवा दी गई है। दुकानदार किसी के दबाव में ना आएं। अगर कोई व्यक्ति अवैध वसूली करने आता है तो सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवित्र गुलिया, सचिव, नगरपालिका कुंडली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें