सेक्टर-12 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एक घर के बाहर खड़ी स्कूटी में रखे पर्स से चोर नकदी व मोबाइल से भरा पर्स चोरी कर ले गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-12 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली बबीता ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह घर के जरूरी काम के लिए 50 हजार रुपये लेकर निकली थी। उन्होंने पैसे पर्स में रखे हुए थे। उसी पर्स में उनका मोबाइल और आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य कागजात थे। वह स्कूटी को बाहर खड़ी कर घर के अंदर चली गई। स्कूटी के पास उनका बेटा खड़ा था। वह भी घर के अंदर आ गया। बाद में जब वह गई तो पर्स गायब मिला। किसी ने स्कूटी से उनका नर्स चोरी कर लिया। उन्होंने आसपास तलाश किया, लेकिन कहीं पर पता नहीं लग सका। उसके बाद पुलिस को बताया गया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद