सोनीपत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को दो फैक्टरियों में छापा मारकर सोया चाप व पानी के बंद बोतल के चार नमूने लिए। इसके बाद टीम के सदस्यों ने कार्रवाई करते हुए इन नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेज दिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र गहलावत ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ मिलकर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सोया चाप मैन्यूूफैक्चरिंग यूनिट पर छापा मारा। इस दौरान जांच पड़ताल करतेेेे हुए टीम ने सोया चाप के दो सैंपल लिए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीम के साथ गांव धतूरी पहुंचे। वहां एक पानी की फैक्टरी में जाकर छापा मारकर पानी के बंद बोतल के दो सैंपल लिए। कागजी कार्रवाई करने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र गहलावत ने इन सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेज दिया गया, जहां से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।