फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नागरिक अस्पताल में होगा मनोरोग का इलाज, आज से पहली बार लगेगी ओपीडी

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल सोनीपत। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में आज से होगा मनोरोग उपचार
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में अब मनोरोग का उपचार होगा। सोमवार से अस्पताल में रोजाना मनो चिकित्सक की ओपीडी लगाई जाएगी। अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप को नियुक्ति मिली है। अब तक नागरिक अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ न होने के कारण मानसिक रोगियों को इलाज कराने में परेशानी होती थी। यहां से उनको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया जाता था। इससे मरीजों का काफी समय खराब होता था। अस्पताल में नए मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होने के बाद अब मनो रोगियों को रोहतक जाने की जरूरत नहीं पडे़गी।
अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सेंटर स्थापित करने के लिए मुख्यालय ने मार्च, 2018 में मंजूरी दी थी। उसके बाद मुख्यालय से सेंटर के संचालन के लिए दो स्टाफ नर्स, एक सोशल वर्कर व एक वार्ड अटेंडेंट की नियुक्त हो गई थी। मनो चिकित्सक न होने के कारण सेंटर पर आने पर वाले मनो रोगियों को उपचार नहीं मिल पाता था। उन्हें यहां से रेफर करना पड़ता था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में मानसिक रोगियों की संख्या काफी है। जिन्हें अपना उपचार कराने के लिए रोहतक या दिल्ली जाना पड़ता है। इससे मानसिक रोगियों व उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब चिकित्सक आने से उन्हें यहीं उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

तनाव, अवसाद और अन्य कारणों से मानसिक रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उसके विपरित मानसिक रोग विशेषज्ञों की संख्या काफी कम है। खासकर सरकारी अस्पताल में मनोरोग चिकित्सक नाम मात्र के हैं। सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भी मानसिक रोगियों के उपचार के लिए चार साल पहले मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सेंटर की शुरुआत कर दी गई थी। उसके बाद से यहां मानसिक रोग विशेषज्ञ का पद खाली पड़ा था। मनोरोग विशेषज्ञ के पद भरने के लिए मुख्यालय को कई बार पत्र लिखे गए थे। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने 12 अगस्त का जिले में 38 चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। इसमें नागरिक अस्पताल में मनोरोग चिकित्सक डॉ. आरती को ज्वाइन करने के आदेश जारी हुए थे। एक माह बीत जाने के बाद भी मनोरोग चिकित्सक ने ज्वाइन नहीं किया। ऐसे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से अनुबंध आधार पर मनोरोग चिकित्सक डॉ. संदीप की नियुक्ति की गई है। डॉ. संदीप ने अस्पताल में संचालित किए जा रहे मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सेंटर में नियुक्ति प्राप्त कर ली है। सोमवार से अस्पताल में वह ओपीडी लगानी शुरू कर देंगे। इसके बाद मानसिक रोगियों को उपचार कराने के लिए रोहतक नहीं भागना पड़ेगा।
विज्ञापन

मानसिक रोगियों को उपचार कराने के लिए रोहतक व दिल्ली जाने की जरूरत नहीं रहेगी। मरीजों को उपचार अब जिला नागरिक अस्पताल में किया जा सकेगा। अस्पताल में मनोरोग चिकित्सक डॉ. संदीप ने नियुक्ति प्राप्त कर ली है। वह सोमवार से ओपीडी लगानी शुरू कर देंगे।
डॉ. तरुण यादव, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें