गीतांजलि कुश्ती अकादमी में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान पूजा का स्वागत करते चेयरमैन नरेंद्र सूरा, प?
- फोटो : Sonipat
अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता एवं पुरखास गांव की बहू पहलवान पूजा का गीतांजलि कुश्ती अकादमी, गुरु सदन, बड़वासनी में स्वागत किया गया। केरल के कोच्चि में 1 से 4 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में पूजा ने 53 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
चेयरमैन नरेंद्र सूरा व मुख्य प्रशिक्षक रणधीर मलिक ने बताया कि राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबले
से ही पूजा ने बेहतर दांव आजमाना शुरू कर दिया था। उसने प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय पहलवान मीनाक्षी को हराकर उलटफेर कर दिया। पूजा ने अंतिम मुकाबले में यूपी की पहलवान मानसी को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। प्रतियोगिता में पूजा ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। चेयरमैन नरेंद्र सूरा ने बताया कि पूजा की शादी सोनीपत के गांव पुरखास के पहलवान पवन गुलिया के साथ हुई है। गीतांजलि स्कूल की प्राचार्य ए शर्मिला, प्रशासिका मंजू शुक्ला, भारतीय महिला कुश्ती टीम के पूर्व मुख्य प्रशिक्षक कुलदीप मलिक, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा, मुख्य प्रशिक्षक रणधीर मलिक, प्रशिक्षक अजय मलिक ने पदक विजेता के उज्जवल भविष्य की कामना की। महिला पहलवान पूजा की शानदार सफलता से गीतांजलि स्कूल व कुश्ती अकादमी में खुशी का माहौल है।