फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का भाषण गलत तरीके से प्रसारित करने का विरोध, कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला जलाया

विज्ञापन
सुभाष चौक पर महिला प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज व मेयर निखिल मदान के नेतृत्व में केंद्र सरकार का - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक न्यूज चैनल की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम से भ्रामक समाचार प्रसारित करने के विरोध में सरकार के पुतले की यात्रा निकाली। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज, मेयर निखिल मदान व विधायक सुरेंद्र पंवार के नेतृत्व में सुभाष चौक पर केंद्र सरकार का पुतला जलाया। साथ ही उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

मेयर निखिल मदान व विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि एक न्यूज चैनल की ओर से कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की साजिश की गई है। लोकतंत्र में मीडिया का बहुत बड़ा दायित्व है। उसका काम सच को सच और झूठ को झूठ दिखाने का कार्य होना चाहिए। मेयर निखिल मदान ने कहा कि राहुल गांधी के बयान का गलत तरीके से प्रसारण किया गया है। उनके बयान को राजस्थान के उदयपुर की घटना से जोड़कर बदनाम करने की कोशिश की गई है। वह उदयपुर में दुकानदार की हुई हत्या के मामले की भी निंदा करते हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के खिलाफ गलत आरोप लगाकर लोगों को गुमराह कर रही है। लोग भाजपा की कार्यशैली को पसंद नहीं कर रहे हैं। इस दौरान जिला प्रधान शीला आंतिल, मीना धनखड़, नीलम बाल्याण, पूनम राठी व सिमरन गाबा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें