फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रोफेस दिल्ली ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 22 Apr 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के देवडू रोड स्थित नेशनल स्पोर्ट्स क्लब में क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन बनी प्रोफेस द
विज्ञापन
सोनीपत। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की जिला शाखा की तरफ से आयोजित भारत क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर प्रोफेस दिल्ली चैंपियन बनी। वहीं, क्रिकेट आर्मी की टीम को उप विजेता रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में क्रिकेट आर्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 152 रन बनाए। इसके जवाब में प्रोफेस दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन बनाकर ट्रॉफी अपने नाम की। सीए भूपेश को शानदार खेल प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। वहीं, सीए हेमंत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में चुना गया। इस दौरान अध्यक्ष सीए हितेश, उपाध्यक्ष सीए विजय, सचिव एवं कोषाध्यक्ष शुभम गर्ग, सीए वरुण वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें