फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त एसपी अनूप दहिया को इनेलो का टिकट, सोनीपत से ठोकेंगे ताल

Mon, 22 Apr 2024 03:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सेवानिवृत्त एसपी अनूप दहिया पहलवानी और पुलिस सेवा के बाद अब राजनीति के दमखम दिखाएंगे। सोनीपत लोकसभा से अभी कांग्रेस के प्रत्याशी का इंतजार है। जबकि भाजपा ने मोहन लाल बड़ाैली को टिकट दिया है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त एसपी अनूप दहिया को इनेलो की टिकट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनेलो की तरफ से लोकसभा प्रत्याशियों की जारी की गई तीसरी लिस्ट में सोनीपत लोकसभा के लिए भी उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। सिसाना के अनूप दहिया को इनेलो की तरफ से सोनीपत से चुनाव मैदान में उतारा गया है। सिसाना के अनूप दहिया पहलवान रहे हैं और वर्ष 2023 ही क्राइम ब्रांच, पंचकूला से बतौर एसपी सेवानिवृत्त हुए हैं।

विज्ञापन


अनूप दहिया राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त करने के साथ ही द्रोणाचार्य अवॉर्ड भी प्राप्त कर चुके हैं। इसके साथ ही स्टेट स्पोर्ट्स अवॉर्ड भी ले चुके हैं। भारतीय कुश्ती टीम के कोच भी रह चुके हैं। वहीं प्रो-कुश्ती लीग के कोच का जिम्मा भी संभाल चुके हैं।

बीते वर्ष बतौर एसपी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद अब वह राजनीति के भी अखाड़े में कूद गए हैं। इनेलो की तरफ से उन्हें सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से उतारा गया है। 7 अप्रैल को इनेलो नेता अभय चौटाला अनूप दहिया के सिसाना स्थित घर पर पहुंचे थे। तभी से इनेलो की तरफ से उन्हें सोनीपत से उम्मीदवार बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें