फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी अधिकारी ने सहकर्मी युवती से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल। शहर की रहने वाली युवती ने अपने कंपनी के अधिकारी पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करती है। उनकी फैक्टरी में मूलरूप से यूपी फिलहाल मुरथल थाना स्थित बिल्डर कालोनी निवासी अंकुर भी अधिकारी हैं। जान-पहचान के बाद अंकुर ने उसे 1 मई, 2020 को अपना फ्लैट दिखाने के लिए मुरथल क्षेत्र में बुलाया था।
वहां पर आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। उसके बाद आरोपी उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर अब युवती ने मुरथल थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें