फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नमक बेचकर स्वास्थ्य से कर रहे थे खिलवाड़, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
शहर की काठमंडी में टाटा कंपनी का नकली नमक बेचे जाने के मामले में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस। संव? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
शहर की काठ मंडी में स्थित एक दुकान पर टाटा कंपनी के नाम से नकली नमक बेचा जा रहा था। इस तरह लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा था। कंपनी के अधिकारी ने नकली नमक बेचने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हिसार के आठ मरला निवासी सुरेंद्र कुमार ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह आईपी इनवेस्टीगेशन एंड डिटेक्टिव सर्विस आरटी लिमिटेड जगनेश्वरी वेस्ट मुंबई में फील्ड अफसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी को नकली टाटा साल्ट बनाने व बेचने वालों पर कानूनी कार्रवाई के अधिकार मिले हुए हैं। कंपनी अपने स्तर पर नकली सामान तैयार करने और बेचने वालों की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई कराती है। इसी क्रम में कंपनी की ओर से दिल्ली-एनसीआर में जांच की जा रही थी। इस दौरान पता चला कि नकली नमक बेचा जा रहा है। नमक टाटा साल्ट की पैकिंग में सप्लाई किया जा रहा है, वह टाटा कंपनी का नहीं है। यह नमक निम्न श्रेणी का है। इसके खाने से लोगों की शरीर और मस्तिष्क पर हानिकारक प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसकी जांच की गई तो पता चला कि नमक की आपूर्ति सोनीपत से की जा रही है। इसको दीपक सप्लाई करा रहा है। पुलिस ने काफी नकली नमक बरामद किया है। पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें