फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाले मार्गों का पैचवर्क का काम जारी

विज्ञापन
लघु सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान डीसी ललित सिवाच व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के बाद से नेशनल हाईवे-44 बंद पड़ा है। किसान दिल्ली पुलिस पर हाईवे को बंद करने का आरोप लगाते रहे हैं। नेशनल हाईवे बंद होने के कारण वाहन चालक आसपास के गांवों के अंदर से बने वैकल्पिक मार्गों से दिल्ली जा रहे हैं। ऐसे में यह वैकल्पिक मार्ग भी टूट चुके हैं। लोगों को समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार वैकल्पिक मार्गों को दुरुस्त करने का कार्य करा रही है। चिह्नित आठ वैकल्पिक मार्गों में से अधिकतर मार्गों पर पैचवर्क पूरा किया जा चुका है। अब इन वैकल्पिक मार्गों को लेकर प्रशासन बाकी बचे कार्य भी शीघ्र पूरा करा करा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को लेकर इसे लेकर सीएम मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों संग चर्चा की। डीसी ने कहा कि सभी वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त किए जा रहे हैं। इस दौरान सीएम ने कुंडली बॉर्डर के बाधित होने के कारण चिह्नित वैकल्पिक मार्गों के बारे में जानकारी ली। डीसी ने बताया कि जिले में ग्रामीण क्षेत्र के आठ मार्ग चिह्नित किए गए हैं। इनमें अधिकांश मार्गों पर पैचवर्क पूरा करवा दिया गया है। चिह्नित मार्गों में सेरसा खटकड़ से भैराबांकीपुर वाया मनौली (8.03 किमी), जीटी रोड (एनएच-44) से जांटी कलां से जांटी खुर्द (5.50 किमी), जीटी रोड से नाथूपुर सबौली (4.60 किमी), जीटी रोड सेवली-जाखौली-पबसरा-मनौली-अटेरना-नांगल कलां-प्याऊ मनियारी-नरेला बॉर्डर (19.64 किमी), लामपुर बॉर्डर (नाहरा-नाहरी रोड 12.69 किमी), राई-नाहरा-बहादुरगढ़ रोड (11.75 किमी), सोनीपत-राठधना-अकबरपुर बारोटा-सफियाबाद (दिल्ली बॉर्डर) (12 किमी) और राठधना से बहालगढ़ रोड (2.35 किमी) शामिल हैं। डीसी ने कहा कि इन मार्गों को अपग्रेड भी किया जाएगा, जिसके लिए करीब 80 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है।
डीसी ने जिले में जलभराव की स्थिति को लेकर कहा कि खेतों से पानी निकासी के लिए दिन-रात पंपसेट चलाए जा रहे हैं। इस दौरान नगर निगम के आयुक्त धर्मेंद्र सिंह, एडीसी अशोक कुमार बंसल, एसडीएम शशि वसुंधरा, तहसीलदार मनोज अहलावत, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पंकज गौड़, उपनिदेशक कृषि डॉ. अनिल सहरावत, डॉ. देवेंद्र कुहाड़, मार्केट कमेटी के सचिव जितेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रास्ता खुलवाने के लिए व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी
जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने जिला प्रशासन व सरकार को चाहिए कि जीटी रोड को जल्द खुलवाए। इससे व्यापारी व आम आदमी को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कुंडली बॉर्डर बंद होने के कारण 10 माह से काम धंधे ठप हो गए हैं, व्यापारी पलायन की स्थिति में आ गए हैं और आम आदमी को भी सोनीपत से दिल्ली जाने में परेशानी हो रही है। पेट्रोल व डीजल का खर्च भी दोगुना हो गया है। उन्होंने मांग की है कि सरकार इस बारे में स्पष्ट करें कि रास्ता किसने बंद कर रखा है और जल्द रास्ता खुलवाए। सर्वोच्च न्यायालय भी रास्ता खुलवाने को लेकर दखल दे चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कुंडली बॉर्डर पर रास्ता नहीं खोला गया तो व्यापार मंडल को बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें