फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के निकट सड़क किनारे खड़े टाटा एस को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में टाटा एस से पास खड़े चार लोग घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए व्यक्ति ने मामले की शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

बाबरपुर, शाहदरा, दिल्ली निवासी अब्बास ने बताया कि वह अपने भाई मोहम्मद शहजाद साथी डासना, गाजियाबाद, यूपी निवासी इंतजार के साथ 31 मई को टाटा ऐस में सवार होकर दिल्ली से पंजाब गया था। वह काम खत्म कर 1 जून को वापस आ रहे थे। टाटा एस को जितेंद्र चला रहा था। जब वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। जिसके बाद गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर जितेंद्र व मोहम्मद शहजाद टायर बदलने के लिए नीचे उतरे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने टाटा एस में सीधी टक्कर मार दी। टाटा एस ने मोहम्मद शहजाद को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह सब घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोट लगने की वजह से मोहम्मद शहजाद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अब्बास की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें