फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े कैंटर में ऑटो की टक्कर से एक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
एनएच-44 पर हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो व खड़ा ट्रक। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई। नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ फ्लाईओवर से आगे नॉन पार्किंग एरिया में खड़े कैंटर से टकराने के चलते ऑटो सवार युवक की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान पर कैंटर व ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के जिला रोहताश के गांव सहदाबाद निवासी धंजी सिंह ने बताया कि वह राई गांव में किराए पर रहता है। उसका छोटा भाई पप्पू यादव (22) गांव धतूरी क्षेत्र में रबर फैक्टरी में काम करता था। वह सुबह राई से फैक्टरी में काम करने जाता था। उसके साथ अन्य युवक भी फैक्टरी में काम करने जाते थे। फैक्टरी तक आने-जाने के लिए उन्होंने एक ऑटो किराए पर किया हुआ था। वीरवार सुबह वह साथियों के साथ ड्यूटी पर जा रहा था। जब उनका ऑटो बहालगढ़ में फ्लाईओवर से नीचे उतरा तो एनएच-44 के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इससे ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सामने की सीट पर बैठे पप्पू यादव का सिर ट्रक से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो चला रहा अरविंद व सामने की ओर बैठे वैद्यनाथ व अभिषेक घायल हो गए। इसके साथ ही गौतम मिश्रा, अजय, अंकित कुमार व अतीक को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने धंजी सिंह के बयान पर ऑटो चालक व कैंटर चालक दोनों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें