फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया पूरी, सीटें अभी भी अधूरी

विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
जिले के 13 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में चल रही ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सीटें अधूरी हैं। जिला आईटीआई में 27 ट्रेड में तीन ऐसी हैं, जिनमें सीटें 50 से 70 प्रतिशत तक खाली हैं। दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाने के बाद भी विद्यार्थियों ने इन ट्रेड में रुझान नहीं दिखाया। सीटें खाली रहने की स्थिति में आईटीआई प्रबंधन को उम्मीद है कि ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया की तिथि को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

आईटीआई में चल रही ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 31 दिसंबर को पूरी हो चुकी है। अंतिम तिथि तक जिला आईटीआई में कुल 940 सीटों पर 856 विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित हुआ है। यहां अभी भी 84 सीटें खाली हैं। इनमें सबसे अधिक कारपेंटर, फाउंड्रीमैन व प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ट्रेड (ड्यूल) में सीटें खाली हैं। दाखिला प्रक्रिया की शुरूआत से अंत तक इन ट्रेड में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों ने रुझान नहीं दिखाया। इन तीनों ट्रेड की कुल 116 सीटों पर महज 44 विद्यार्थियों ने ही दाखिला सुनिश्चित करवाया है। तीन तीनों ट्रेड में 72 सीटें अभी भी खाली हैं। जिले की अन्य आईटीआई की भी यही स्थिति बनी हुई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंतिम तिथि बढ़ने का पत्र
आईटीआई में चल रही ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक निर्धारित थी। हालांकि सोशल मीडिया पर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के नाम से एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया को 15 दिसंबर तक बढ़ाने की बात कही गई है। इस पत्र को देखते हुए अब तक दाखिले से वंचित विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि व्हाट्सएप पर पत्र जरूर वायरल हो रहा है, लेकिन विभाग की तरफ से अभी तक इस प्रकार की कोई मेल प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

इन ट्रेड में अधिक सीटें खाली
ट्रेड्स कुल सीटें दाखिले हुए
कारपेंटर 48- 17
फाउंड्रीमैन 48- 24
पीपीओ (ड्यूल) 03- 20
वर्जन
ऑन द स्पॉट दाखिला की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित थी। अंतिम तिथि तक जिला आईटीआई में कुल 940 सीटों पर 856 विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित हुआ है। ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया की तिथि बढ़ाने संबंधी किसी प्रकार के आदेश नहीं मिले हैं। सोशल मीडिया पर तिथि बढ़ाए जाने संबंधित एक पत्र वायरल हुआ है, लेकिन अभी तक विभाग की तरफ से कोई मेल नहीं मिली है।
विज्ञापन

- विक्रम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें