फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल गुड़िया: 12 वर्षीय बालिका ने विश्व के 200 देशों व उनकी मुद्राओं को 2 मिनट 23 सेकेंड में सुनाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Sat, 16 Apr 2022 02:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

ओजस्वी के ‘बौद्धिक ओज’ के आगे कीर्तिमान भी नतमस्तक है। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज हो चुका है। ओजस्वी अब अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर इससे कम समय में कायम करने के लिए निरंतर अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
ओजस्वी जोशी को गोद में लिए हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल। ओजस्वी जोशी। अपनी मां कंचन अधिकारी के साथ ओजस्वी जोशी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गूगल गुड़िया के नाम से मशहूर 12 वर्षीय ओजस्वी जोशी के बौद्धिक ओज के आगे कीर्तिमान भी नतमस्तक हो गया है। बालिका ने 200 देशों के नाम व उनकी मुद्राओं को 2 मिनट 23 सेकेंड में सुनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। पहले यह रिकॉर्ड दुबई की एक लड़की के नाम था, जिसमें 2 मिनट 42 सेकेंड में यह रिकॉर्ड बनाया था। ओजस्वी जोशी ने कम उम्र में यह रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ओजस्वी अब अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर इससे कम समय में कायम करने के लिए निरंतर अभ्यास कर रही हैं। ताकि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा सके। 

विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत के सेक्टर-15 निवासी ओजस्वी जोशी के पिता ठाकुर जोशी चंडीगढ़ में आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत हैं, वहीं मां कंचन अधिकारी ओन्टोजेनी स्कूल में प्राचार्य हैं। वह बताती हैं कि ओजस्वी का जन्म 17 मार्च 2010 को हुआ था। वह जब दो साल की थी, तब टीवी पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देखकर पूछा था कि मां ये कौन हैं, मैंने बेटी को पीएम के बारे में बताया था।

कुछ दिन बाद टीवी पर दोबारा प्रधानमंत्री को देखकर तेजस्वी ने कहा कि मां देखो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह टीवी पर हैं। तब लगा कि बेटी की तेज स्मृति (शॉर्प मेमोरी) है। कंचन बताती हैं कि तेजस्वी को कुछ न कुछ नया सीखने की जिज्ञासा अधिक रहती है। वे बताती हैं कि पहले पानीपत में मदर प्राइड स्कूल में बतौर अध्यापिका पढ़ाने जाती थी।
विज्ञापन


ओजस्वी को भी साथ लेकर जाती थी। एक बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्कूल में आए, तब उन्होंने ओजस्वी से कई सवाल पूछे, जिनका ओजस्वी ने सही जवाब दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ओजस्वी को गूगल गुड़िया का खिताब दिया था। 

400 से ज्यादा पदक व ट्रॉफी जीती
कंचन बताती हैं कि ओजस्वी ने महज 12 साल में ही 400 से अधिक शॉर्प मेमोरी में स्टेज शो किए हैं। ओजस्वी अब तक 400 से अधिक ट्रॉफी व पदक जीत चुकी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने उसे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया। अपनी लाडली की उपलब्धियों से माता-पिता फूल नहीं समां रहे। 

गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाना लक्ष्य
ओजस्वी जोशी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद अब लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। उसका लक्ष्य लिम्का बुक में नाम दर्ज करवाने के लिए गिनरज बुक में नाम दर्ज करवाने का है। इसके लिए व निरंतर अभ्यास करती रहती हैं। कंचन अधिकारी ने बताया कि ओजस्वी की तेज स्मृति को देखते हुए ही उसकी दो कक्षाएं छुड़वा दी थी। ओजस्वी आज आठवीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी उम्र 12 वर्ष है, जबकि उसकी कक्षा के सभी विद्यार्थी उससे अधिक उम्र के हैं। ओजस्वी के माता-पिता का कहना है कि बेटी ने उन्हें गोरवान्वित होने के कई अवसर प्रदान किए हैं। हमें अपनी बेटी पर गर्व है। 

ये उपलब्धियां कर चुकी है हासिल

  • निवेदिता फाउंडेशन द्वारा यंग अचीवर्स अवार्ड मिला
  • जीनियस री ऑर्डर बुक द्वारा सम्मानित किया गया
  • वावो टी द्वारा उन्हें श्रमिक श्री सम्मान से सम्मानित किया गया
  • 17 दिसंबर 2017 को इस्पात मंत्री ने हरियाणा गौरव पुरस्कार से नवाजा
  • वर्ष 2018 में शाबाश हरियाणा टीम ने हरियाणा गौरव पुरस्कार से पुरस्कृत किया
  • एसआरएल मीडिया दिल्ली द्वारा प्राइड ऑफ सोसायटी अवॉर्ड से नवाजा 
  • मोस्ट स्टाइलिश किड अवॉर्ड मिला
  • फैशन शो की विजेता व एएलएस प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मिस एटिट्यूड की उपाधि प्राप्त की
  • हेमा मालिनी बृजभूमि फाउंडेशन द्वारा सर्वाधिक प्रभावशाली महिला पुरस्कार से सम्मानित किया गया
  • राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रमाण पत्र प्राप्त किया
  • जीडी गोयनका स्कूल द्वारा आयोजित हस्य कविता प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता
  • नेशनल किड्स फैशन शो जीता, जिसमें नकद पुरस्कार व दुबई की यात्रा जीती
  • अजीत वीर यादव प्रतीक स्पेशल स्कूल फाउंडेशन द्वारा एसएसए बाल वीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया
  • उधान कल्याण द्वारा प्रतिभा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • भारत के संविधान क्लब में राजधानी गौरव पुरस्कार प्राप्त किया
  • 29 जनवरी 2019 को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब इन इंडिया में राजधानी गौरव पुरस्कार मिला
  • अमेजन, फ्लिपकार्ट, एएलएस प्रोडक्शन वेबसाइट के लिए शूट किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें