फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 11 पीएचसी से शुरू होगा एंबुलेंस का संचालन

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल परिसर में खड़ी नई एम्बुलेंस। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एंबुलेंस सेवा को बेहतर किया जा रहा है। इसे लेकर जल्द ही नई एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। अब जिले की 11 पीएचसी (प्राथमिक सामुदायिक केंद्र) से एंबुलेंस का संचालन शुरू होगा। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और गर्भवतियों की सुविधा भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल 24 एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है। मरीजों से लेकर गर्भवती को अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने जून माह में 10 एंबुलेंस जिला स्वास्थ्य विभाग को सौंपी थी। साथ ही एक वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस जिला प्रशासन की ओर से खनन विभाग के 30 लाख रुपये से खरीदकर विभाग को सौंपी गई थी। अब जिला स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस का बेड़ा बढ़कर 35 तक पहुंच गया है। अब जल्द ही एंबुलेंस का संचालन शुरू कराया जाएगा।
एंबुलेंस के संचालन के लिए चालकों की नियुक्ति की तैयारी शुरू
जिला स्वास्थ्य विभाग में 24 एंबुलेंस को चलाने के लिए एनएचएम के तहत लगे 49 चालक है। 11 एंबुलेंस का बेड़ा बढ़ने के बाद अब चालकों की नियुक्ति भी हो सकेगी। इनके संचालन के लिए 33 चालक भर्ती किए जाएंगे। विभाग के अधिकारी एंबुलेंस चालकों की भर्ती के लिए गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन पीएचसी से शुरू होगा एंबुलेंस का संचालन
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से काफी समय पर फरमाणा व मुरथल पीएचसी से एक-एक एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है। अब 11 नई एंबुलेंस का संचालन रोहट, हलालपुर, भटाना जाफराबाद, जाखौली, सिसाना, भठगांव, मदीना, बनवासा, पुरखास, दुभेटा व बेगा पीएचसी से किया जाएगा। जिससे मरीज व गर्भवती महिलाओं को लाने व लेकर जाने में आसानी होगी।
वर्जन-
मुख्यालय की ओर से 11 एंबुलेंस संचालित करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र आवंटित कर दिए है। अभी एंबुलेंस चालकों की भर्ती का इंतजार है। मुख्यालय से आदेश जारी होते ही चालकों की भर्ती शुरू करके एंबुलेंस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. जयकिशोर, उप सिविल सर्जन सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें