प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का लोकार्पण करते सांसद रमेश कौशिक व अन्य अधिकारी। संवाद
- फोटो : Sonipat
सांसद रमेश कौशिक ने शुक्रवार को गांव भठगांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से 3.60 करोड़ रुपये से किया गया है। कांग्रेस सरकार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत हुई थी। यह केंद्र स्वास्थ्य उप केंद्र के भवन में चल रहा था।
सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार का पहला उद्देश्य देश के हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। केंद्र सरकार ने गरीब लोगों के इलाज के लिए अनेक योजनाएं बनाई, जिसमें मुख्य रूप से आयुष्मान भारत योजना शामिल है। उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि सरकार की तरफ चलाई गई योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी मिले, इसके लिए विभाग की तरफ से गांवों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर, उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया, स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र नैन, राजबीर दहिया ग्रामीण मौजूद रहे।