प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के कलोल में नवनिर्मित इफ्को नैनो यूरिया संयंत्र का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तहत 40 गांवों में किसान सभाओं का आयोजन किया जाएगा और किसानों को कृषि की उन्नत नकनीक के साथ-साथ नैनो यूरिया के प्रयोग व इसके फायदों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को ऑपरेटिव लिमिटेड (इफ्को) के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि करोड़ों किसानों के लिए विश्व के पहले नैनो यूरिया तरल की सौगात दी दै। उन्होंने बताया कि आधा लीटर नैनो यूरिया की एक बोतल की कीमत 240 रुपये निर्धारित की गई है, जो सामान्य यूरिया के एक बैग के मूल्य से 10 प्रतिशत कम है। जिले में किसानों को नैनो यूरिया के बारे में जागरूक करने के लिए गांवों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे किसान नैनो यूरिया का ज्यादा प्रयोग करें।
इन गांवों में आयोजित की जाएगी किसान सभाएं
उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि नई अनाज मंडी सोनीपत में इस कार्यक्रम के तहत किसान सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा गोहाना स्थित किसान सेवा केंद्र, गांव चिरसमी, शाहपुर तगा, दातौली, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, बरोदा, रिंढाना, कथूरा, मदीना, धनाना, खंदराई, महमूदपुर, गन्नौर, उमेदगढ़, भिगान, असदपुर, नांदनौर, चटिया औलिया, नकलोई, फरमाना, मटिंडू, छिनोली, खरखौदा, झिंझोली, नकलोई, भैंसवाल, बैंयापुर, तिहाड़ खुर्द, भठगांव, जाजल, भैंसवान, झरोठी, पुरखास आदि गांवों में किसान सभाएं आयेजित की जाएगी।