राई। गांव कुंडली में सहमति संबंध में रह रही महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। नागरिक अस्पताल में पहुंचे महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि आरोपी उनकी बेटी से बात भी नहीं करने देता था। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
नागरिक अस्पताल पहुंची पूजा की मां ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी से बातचीत नहीं करने देता था। उनकी छह माह से बात नहीं हुई थी। परिवार ने महिला के ससुराल पक्ष को भी अस्पताल में बुला लिया था। परिजनों ने बताया कि पूजा का पति झज्जर में काम करता था। जहां पर उनका परिचित भी काम करता था। उनके परिचित ने ही 11 साल पहले पूजा की शादी भैंसवाल में कराई थी। संवाद