फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना बस अड्डे पर एटीएम की नहीं सुविधा

Mon, 18 Dec 2023 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक रोड स्थित गोहाना बस अड्डे में एटीएम की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों को पैसे निकालने के लिए फव्वारा चौक तक का चक्कर लगाना पड़ता है। यात्रियों ने रोडवेज के अधिकारियों से मांग की कि बस अड्डा परिसर में एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें बस अड्डा में ही पैसे निकालने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


गोहाना बस अड्डे में रोजाना दो हजार से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। बस अड्डे में भी करीब 250 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। यात्रियों व रोडवेज कर्मियों को अक्सर पैसे निकलवाने के लिए एटीएम पर जाना पड़ता है। इसके लिए उन्हें बस अड्डा से फव्वारा चौक या सेक्टर-7 मार्केट तक का चक्कर लगाना पड़ता है। यात्रियों की मांग पर रोडवेज के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों के पास एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भेजी है, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
वर्जन
बस अड्डा में एटीएम मशीन की सुविधा नहीं है। यात्रियों की मांग पर मुख्यालय में एटीएम उपलब्ध कराने की मांग भेजी है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद एटीएम बूथ बनवा दिया जाएगा। -रुपेंद्र, पर्यवेक्षक, बस अड्डा, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें