शिकायतकर्ता ने बताया कि बुधवार देर शाम फैक्टरी से छुट्टी के बाद उनकी मां, पत्नी, बहन व पड़ोस की रहने वाली शिल्पा पैदल ही प्याऊ मनियारी लौट रही थी। वह भी उनके पीछे चल रहे थे। जब चारों प्याऊ मनियारी के पास नेशनल हाईवे-44 को पार करने लगी तो पानीपत से दिल्ली की तरफ आ रही कार ने चारों को टक्कर मार दी।
सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास सड़क पार कर रही सास-बहू व बेटी व सहकर्मी को कार ने टक्कर मार दी। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गई। उनके पीछे चल रहे बेटे ने अपनी मां, पत्नी व बहन व पड़ोस की महिला को दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर रात सास-बहू ने दम तोड़ दिया। कुंडली थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। दोनों के शवों का दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला खीरी के गांव सिसौरा निकुमपुर निवासी रजनीश ने बताया कि वह छह माह से अपनी मां मुनीषा देवी (48), पत्नी सविता (27), बहन सोनी देवी (19) के साथ प्याऊ मनियारी में किराए पर रहते हैं। वह बर्तन बनाने की फैक्टरी में काम करते हैं। वहीं उनकी मां, पत्नी व बहन कुंडली स्थित एक कंपनी में काम करती थी।
बुधवार देर शाम फैक्टरी से छुट्टी के बाद उनकी मां, पत्नी, बहन व पड़ोस की रहने वाली शिल्पा पैदल ही प्याऊ मनियारी लौट रही थी। वह भी उनके पीछे चल रहे थे। जब चारों प्याऊ मनियारी के पास नेशनल हाईवे-44 को पार करने लगी तो पानीपत से दिल्ली की तरफ आ रही कार ने चारों को टक्कर मार दी। जिससे वह बहुत बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने कार चालक से नाम पूछा तो उसकी पहचान दिल्ली के राजधानी एनक्लेव निवासी सुधीर जैन के रूप में दी। वह अपनी मां, पत्नी, बहन व पड़ोस की महिला को लेकर दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर देर रात मुनीषा व सविता ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।