गांव मुरथल में प्लाट से पराली नहीं उठाने को लेकर विवाद में युवक ने अपने चाचा, चचेरे भाइयों व उनके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उसने आभूषण भी छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुरथल के विशाल ने पुलिस को बताया कि वह दीपावली की शाम को उसके चाचा व चचेरे भाइयों ने उसके पिता के साथ गाली-गलौज की और चाचा ने प्लाट से पराली उठाने को कहा। साथ ही उसके पिता के साथ हाथापाई कर दी। उस समय उसके चचेरे भाई चाचा को साथ ले गए। बाद में वह अन्य को लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। जिससे उसका पिता घायल हो गया। शोर मचाने पर वह भाग गए। इस दौरान उनकी एक बाइक व डंडे मौके पर गिर गए। युवक का आरोप है कि हमलावर उसके आभूषण ले गए। पुलिस ने विशाल के बयान पर मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।