फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति की ईंट मारकर हत्या, सात मामलों में था नामजद

विज्ञापन
जितेंद्र उर्फ काला का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव भैंसवाल कलां में एक ग्रामीण की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह व्यक्ति का शव गांव में लाठ मोड़ पर तालाब के निकट पड़ा मिला। मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह कई साल से अकेले रह रहा था। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल गोहाना में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल से सुबूत एकत्रित कराए है।
विज्ञापन

गांव भैंसवाल कलां निवासी राजबीर ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा जितेंद्र उर्फ काला (41) 10 साल से अपने बच्चों से अलग रह रहा था। उसने शुक्रवार शाम करीब चार बजे उसे उसके घर पर देखा था। शनिवार सुबह करीब छह बजे जब वह पशुओं को लेकर तालाब में पानी पिलाने गया तो गांव लाठ के मोड़ पर उसका शव पड़ा मिला। उसकी ईंट मारकर हत्या की गई थी।
घर से करीब 100 मीटर दूर पड़ा था शव, सिर व मुंह पर मिले चोट के निशान
जितेंद्र उर्फ काला का शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूर तालाब के पास पड़ा मिला। उसके सिर के पीछे, आंख, मुंह और माथे पर चोट के निशान मिले। परिजनों के अनुसार ग्रामीणों ने उन्हें बताया है कि वह शुक्रवार दिन में खेतों में मजदूरी करने गया था। रात में करीब साढ़े नौ बजे दुकान पर दूध लेने भी गया था। परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दूध लाने के बाद उसने रास्ते में शराब भी पी और बाद में उसकी किसी ने हत्या कर दी।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त हो चुके मकान में रह रहा था जितेंद्र
जितेंद्र जिस मकान में रह रहा था, वह काफी क्षतिग्रस्त हालत में है। परिजनों ने बताया कि करीब 16 साल पहले जितेंद्र, उसके दोनों भाई व पिता छत्तीसगढ़ के रायपुर चले गए थे। वहां उन्होंने जमीन ली थी। इसके कुछ दिन बाद जितेंद्र वापस आ गया। बाद में उसकी पत्नी बच्चों को लेकर रोहतक जिले के गांव मदीना में अपने मायके चली गई और तब से वहीं रह रही है। जितेंद्र का 22 वर्षीय बेटा और और एक बेटी भी है।
हत्या व लूट समेत सात मामलों में था नामजद
पुलिस के अनुसार जितेंद्र उर्फ काला हत्या व लूट समेत सात आपराधिक मामले में नामजद था। वह 1999 में सिटी सोनीपत व सदर गोहाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में नामजद था। उस पर राई क्षेत्र में अवैध हथियार के दो मामले दर्ज हुए थे। बरोदा थाना में हुड़दंगबाजी के भी दो मुकदमे दर्ज थे। इसके अलावा मुरथल थाना क्षेत्र के गांव मेहंदीपुर में वर्ष 2011 में साथी के साथ मिलकर युवक की हत्या के मामले में नामजद हुआ था। बताया गया है वह एक मामले में भगोड़ा था। जिसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
गांव भैंसवाल कलां में एक ग्रामीण का शव मिला है। उसके ताऊ ने आरोप लगाया है कि किसी ने उसकी चोट मारकर हत्या कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति भी हत्या व लूट समेत सात मामलों में नामजद था। अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर विवेक मलिक, प्रभारी, सदर थाना गोहाना

नागरिक अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें