फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव शहजादपुर में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव घर के पीछे गली में पड़ा मिला। व्यक्ति के सिर पर चोट का निशान मिला है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहजादपुर के रहने वाले सुभाष (35) का शव रविवार सुबह घर के पीछे गली में पड़ा मिला। लोगों ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उसके सिर पर चोट का निशान था। मृतक के रिश्तेदार नरोत्तम सिंह ने बताया कि वह तीन बच्चों का पिता था। घर के दरवाजे पर अंदर से ताला लगा था। ऐसे में वह बाहर कैसे पहुंचा और उसके सिर पर चोट कैसे लगी, इसका पता पुलिस लगाएगी। सदर थाना के जांच अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच मौत मकान की छत से गिरने के कारण प्रतीत हुई हो रही है। पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। पुलिस प्रत्येक पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक के भाई का रविवार को होना था विवाह
मृतक के भाई बलराज का रविवार को विवाह होना था। उसकी शादी एक सादे समारोह में की जानी थी। लेकिन भाई की मौत के चलते उसकी शादी को टाल दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें