फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आंवला के पेड़ की टहनी से नीचे गिरे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
फोटो: केहरी सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
-कुंडली में हुआ हादसा, आइसक्रीम बेचकर और मजदूरी कर चलाता था परिवार
विज्ञापन

फोटो :37: केहरी सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव नांगल कलां में आंवले के पेड़ से फल तोड़ते समय टहनी टूटने से नीचे गिरे केहरी सिंह (55) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक परिवार के इकलौते कमाने वाले थे।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आगरा हॉल नांगल कलां निवासी केहरी सिंह आंवले के पेड़ से फल तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक जिस टहनी पर वह थे, वह टूट गई। संतुलन बिगड़ने से वह करीब सात-आठ फीट नीचे जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

केहरी सिंह आइसक्रीम बेचने के साथ मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और चार बेटियां हैं। चारों बेटियों की शादी हो चुकी है। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी केहरी सिंह के कंधों पर थी। कुंडली थाना प्रभारी रवि ने बताया कि आंवले से पेड़ से गिरने से व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। परिजनों के बयान दर्ज करा दिए गए है। शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें