राई। कुंडली स्थित निफ्टम के पास पिस्तौल के बल पर बाइक सवार दुकानदार पर पिस्तौल तानकर बदमाशों ने दस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। वारदात को सात-आठ युवकों ने अंजाम दिया। कुंडली के गैडोर कॉलोनी निवासी अभिषेक ने बताया कि वह कॉलोनी में परचून की दुकान चलाते हैं। रविवार रात को सेरसा गांव के हर्षित के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। निफ्टम के पास युवकों ने उन्हें रोक लिया और उन्हें छेड़ने का आरोप लगाकर लाठी से हमला कर दिया। दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर उनकी जेब से दस हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी उनका व उनके दोस्त का मोबाइल भी छीन ले गए। सोमवार देर शाम पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
एटीएम क्षतिग्रस्त कर चोरी की कोशिश, आरोपी काबू
सोनीपत। ककरोई रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर नकदी चोरी की कोशिश की गई है। बैंक अधिकारियों को मामले का पता लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोमवार रात को आरोपी दहिया कॉलोनी निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी नितिन ने सिटी थाना पुलिस को बताया था कि वह मुख्यालय में कार्यरत हैं। शनिवार देर रात ककरोई चौक से आगे स्थित बैंक के एटीएम से चोरी नकदी चोरी करने की कोशिश की थी। उसने चोरी करने के लिए एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में जांच के बाद आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद