फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नकाबपोश लुटेरों ने यूपी के पशु व्यापारी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर-कैलाना मार्ग पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर यूपी के पशु व्यापारियों से 26 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व बाइक लूट ली। व्यापारी गांव कैलाना में भैंस खरीदने जा रहे थे। पशु व्यापारी की शिकायत पर सदर थाना गोहाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर फिलहाल गांव गुढ़ा निवासी फरमान ने बताया कि वह पशुओं की खरीद-फरोख्त करते हैं। फरमान के साथ उसका भतीजा आरिफ भी रहता है और उसके साथ काम करता है। फरमान रविवार को अपने भतीजे के साथ गांव खानपुर कलां में लीलू के पास भैंस खरीदने गए थे। खानपुर कलां में भैंस नहीं मिलने पर तीनों बाइक पर गांव कैलाना की तरफ चल पड़े। कैलाना में ड्रेन के पुल के निकट बाइक पर तीन युवक मिले।
युवकों ने फरमान, उसके भतीजे और लीलू को रोक लिया। तीनों बाइक से उतरे तो एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर उनकी तरफ तान दी। उन्होंने फरमान से 26 हजार रुपये, तीनों के मोबाइल व बाइक छीन ली। तीनों बदमाशों ने अपने चेहरे पर कपड़ा ढक रखा था। बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। फरमान की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें