फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के सेल्समैन को पिस्तौल का बट मारकर 1 लाख 260 रुपये की लूट

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद बदमाश पैसे उठाकर ले जाते हुए। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव नाथूपुर स्थित शराब ठेके के अंदर फायर कर व सेल्समैन को पिस्तौल का बट मारकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक लाख 260 रुपये लूट लिए। वारदात शुक्रवार रात करीब आठ बजे हुई। लूटपाट का अंजाम देकर तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। लूट की वारदात ठेके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। कुंडली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सेल्समैन के बयान के आधार पर पुलिस कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन

सोनीपत के रहने वाले विनोद कुमार गांव नाथूपुर में शराब का ठेका चलाते हैं। शराब ठेके पर अजय व शिवा सेल्समैन हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे दोनों सेल्समैन ठेके पर पेटियों से बोतल निकालकर रख रहे थे। उसी दौरान बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश ठेके पर पहुंचे। उनमें से एक ने ठेके के अंदर छत की तरफ फायर किया और अपने एक साथी के साथ अंदर घुस आया। उन्होंने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। दोनों बदमाशों ने सेल्समैन शिवा व अजय पर पिस्तौल तान कर धमकी दी। इसके बाद नकदी से भरा गल्ला उठा लिया। वह उनसे और नकदी के बारे में पूछने लगे। मना करने पर गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान उन्होंने पिस्तौल के बट से सेल्समैन पर हमला भी किया। बाद में वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सेल्समैनों ने लूट की सूचना कुंडली थाना पुलिस व ठेकेदार को दी। कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार टीम समेत मौके पर पहुंचे। कुंडली थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेल्समैन ने बताया कि ठेके से बदमाश एक लाख 260 रुपये ले गए।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हमलावर
सीसीटीवी फुटेज में हमलावर फायर करते और फिर अंदर आकर लूटपाट करते दिख रहे हैं। वह सेल्समैन पर बट से हमला करते हुए भी दिख रहे हैं। बाद में वह गालियां व धमकी देते हुए बाहर चले गए। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें