फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृशंस हत्याकांड: सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर मारे गए लखबीर सिंह के अन्य हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 25 Oct 2021 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत

सार

सोनीपत पुलिस ने लखबीर सिंह हत्याकांड मामले में दूसरे आरोपियों तलाश तेज कर दी है। मामले में जो निहंग पकड़े गए हैं, वे पुलिस को दूसरे आरोपियों की पहचान बताने के बजाय उलझा रहे हैं। पुलिस अब बॉर्डर पर अन्य जत्थों के निहंगों से बातचीत कर रही है, ताकि मामले में और सुराग जुटाए जा सकें।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के लखबीर सिंह की नृशंस हत्या करने के आरोपी निहंगों से पुलिस टीम लगातार पूछताछ कर रही है। उनसे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिमांड के दौरान आरोपी एसआईटी को लगातार उलझाने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपियों ने अन्य लोगों को पहचानने से इनकार कर दिया है। पुलिस अब बॉर्डर से अन्य जत्थों के निहंगों से वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-जींद: नाराज किसान बोले-साइफन खुलता तो बर्बाद हो जाती 40 एकड़ में खड़ी फसल, 18 लाख में ली है ठेके पर, इसलिए किया अफसरों पर हमला

एसआईटी की दो टीमें लखबीर की हत्या के आरोपी निहंग सरबजीत, नारायण सिंह, भगवंत सिंह और गोविदं प्रीत से पूछताछ कर रही हैं। एक सप्ताह के रिमांड में जरूरी जानकारी नहीं मिलने पर एसआईटी ने दो दिन का अतिरिक्त रिमांड और लिया है। वह सोमवार को पूरा हो रहा है। ऐसे में निहंग एसआईटी को बार-बार गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-जींद: जुलाना में साइफन खुलवाने पहुंचे अधिकारियों पर हमला, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, एसडीओ और एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी तोड़ी

वीडियो फुटेज से 20 से 25 निहंग चिह्नित
एसआईटी ने वीडियो के आधार पर करीब 24-25 निहंगों को चिह्नित किया है। उनके फोटो निकलवा लिए हैं। उसके आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। रिमांड के दौरान आरोपियों से बार-बार उनकी पहचान जानने का प्रयास किया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें