फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: गोदाम पर गुजरात पुलिस का छापा, यहां से लाखों की शराब तस्करी का है आरोप

Mon, 25 Oct 2021 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

गुजरात में हुई लाखों रुपये की शराब तस्करी के तार सोनीपत के एक गोदाम से जुड़े हैं। यहां गुजरात के जूनागढ़ की पुलिस टीम ने छापा मारा है। स्थानीय पुलिस भी टीम के साथ रही। इसके बाद आरोपी ठेकेदार के गांव में भी कार्रवाई की गई, लेकिन वह फरार बताया जा रहा है। बता दें कि कुछ तस्कर गुजरात में पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के आईटीआई चौक के पास स्थित एक शराब के गोदाम पर गुजरात पुलिस की एक टीम ने छापामार कार्रवाई की। आरोप है कि गोदाम से गुजरात में लाखों की शराब तस्करी की गई। गुजरात में पकड़े गए शराब तस्करों ने ठेकेदार के गोदाम की पहचान कर ली है। गुजरात पुलिस ने जांच के आधार पर शराब ठेके पर रेड की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कुरुक्षेत्र: डीएपी के साथ सल्फर और बीज लेने का दबाव बना रहा था दुकानदार, भाकियू ने वीडियो बनाकर शिकायत दी तो पड़ा छापा
विज्ञापन


रविवार को गुजरात के जूनागढ़ की क्राइम ब्रांच की टीम शराब के गोदाम पर आई थी। टीम का नेतृत्व डीएसपी जुगल पुरोहित कर रहे थे। सदर थाना पुलिस उनके साथ थी। दोनों पुलिस टीमों ने गोदाम पर ठेकेदार की तलाश की। पुलिस की टीम ने खरखौदा थाना क्षेत्र में उसके गांव में भी छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिल सका। आरोप है कि यहां से लाखों रुपये की शराब की तस्करी की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें