फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राजलू गढ़ी रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, यात्री परेशान

Tue, 20 Feb 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। राजलू गढ़ी रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यात्री बार-बार स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य त्रिलोक चंद शर्मा ने मंगलवार को सोनीपत के वाणिज्यिक प्रबंधन निरीक्षक (सीएमआई) मनोज कुमार को पानीपत रेलवे स्टेशन पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य त्रिलोक चंद शर्मा ने बताया कि राजलू गढ़ी रेलवे स्टेशन के किसी भी प्लेटफार्म पर पेयजल और शौचालय की सुविधा नहीं है। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। त्रिलोक चंद शर्मा ने बताया कि यात्रियों की मांगों को लेकर वह मंगलवार को सोनीपत और पानीपत के वाणिज्यिक प्रबंधन निरीक्षक मनोज कुमार को पानीपत रेलवे स्टेशन पर मिले और स्टेशन पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। इन्होंने आश्वासन दिया है कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके, इसके लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह हैं मांगे

-प्लेटफार्म एक और दो पर पीने के पानी और शौचालयों की व्यवस्था की जाए।
-प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों के खड़े होने के लिए शेड बनाए जाएं।

-रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।
-प्लेटफार्म नंबर-दो पर गांव की तरफ ग्रिल की व्यवस्था करवाई जाए।

-रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाला रास्ते को पक्का करवाया जाए।

-वृद्ध और दिव्यांग नागरिकों के लिए एक से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए गांव की तरफ चार फिट चौड़ा रास्ता बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें