फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीपीएस महिला विवि को पीएम-उषा के तहत मिला 20 करोड़ का अनुदान

Tue, 20 Feb 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) योजना के तहत खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला विश्वविद्यालय को 20 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। उन्होंने जम्मू में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में यह घोषणा की। इससे शिक्षा और कौशल विकास की विभिन्न परियोजनाओं को गति मिलेगी। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में लाइव प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई थी। कुलपति प्रो. सुदेश सहित शिक्षकों ने लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन

महिला विश्वविद्यालय की कुलपति ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-उषा योजना के अंतर्गत 78 परियोजनाओं के लिए 3600 करोड़ रुपये की घोषणा की है। इसमें भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय को चयनित किया गया है। विश्वविद्यालय के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपये का वित्तीय अनुदान देने की घोषणा की है। इससे विश्वविद्यालय परिसर में विकास कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही अनुदान विश्वविद्यालय में शिक्षा के मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा। सुविधाएं बढ़ने से विवि में छात्राओं की संख्या बढ़ेगी। छात्राओं को खोज करने में आसानी होगी। इस मौके पर महिला विवि के डीन, अकादमिक अफेयर्स प्रो. संकेत विज, कुलसचिव प्रो. नीलम मलिक सहित विभिन्न संकायों के डीन व विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
अनुदान राशि से तैयार किया जाएगा छात्रावास
बीपीएस महिला विवि में दूर-दराज से छात्राएं पढ़ने के लिए आती हैं। इन छात्राओं को छात्रावास की अधिक आवश्यकता रहती है। छात्राओं की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री की तरफ से दी गई 20 करोड़ रुपये की राशि में से एक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। इसमें 600 छात्राएं रह सकेंगी। छात्रावास में छात्राओं को वाईफाई समेत अन्य जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें