फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: कल से बदले रूट पर चलेंगी कटिहार और ऊंचाहार एक्सप्रेस, पढ़िए कब-कब सोनीपत नहीं पहुंचेगी गाड़ी

Sun, 12 Jun 2022 01:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गाजियाबाद-मारीपत स्टेशन के बीच ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने रूट बदले हैं। कटिहार एक्सप्रेस व ऊंचाहार एक्सप्रेस को खुर्जा, मेरठ छावनी, सहारनपुर व अंबाला होते हुए चलाया जाएगा। 13 जून से 5 जुलाई तक अलग-अलग तिथियों में 11 दिन यही व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और चंडीगढ़ की ओर जाने वाले रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे सोमवार से कटिहार एक्सप्रेस व ऊंचाहार एक्सप्रेस का रूट बदल रही है। गाजियाबाद-मारीपत स्टेशन के बीच ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते इन ट्रेनों के रूट को बदला जा रहा है।

विज्ञापन


13 जून से लेकर 5 जुलाई तक अलग-अलग तिथियों में 11 दिन सोनीपत रेलवे जंक्शन पर यह ट्रेनें नहीं आएंगी। कटिहार एक्सप्रेस व ऊंचाहार एक्सप्रेस को खुर्जा, मेरठ छावनी, सहारनपुर व अंबाला होते हुए चलाया जाएगा। ऐसे में सोनीपत स्टेशन से इन ट्रेनों से यात्रा करने के लिए अपना टिकट आरक्षित करवा चुके लोगों को पैसे वापस लेने होंगे। 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से गाजियाबाद-मारीपत स्टेशनों के बीच रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। जिसके कारण रेलवे की ओर से लंबी दूरी पर चलने वाले ट्रेनों के रूट में बदलाव करना पड़ रहा है। 13 जून से लेकर 5 जुलाई तक अलग-अलग तिथियों में 11 दिन सोनीपत रेलवे जंक्शन पर कटिहार एक्सप्रेस व ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन नहीं आएंगी। जिससे पंजाब व चंडीगढ़ की ओर जाने वाले रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन ट्रेनों को खुर्जा, मेरठ छावनी, सहारनपुर व अंबाला होते हुए चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


कटिहार एक्सप्रेस (15707) 13, 14, 15, 20, 21, 24, 28, 29 जून, 2, 3 व 4 जुलाई को सोनीपत रेलवे जंक्शन पर नहीं आएगी। कटिहार एक्सप्रेस (15708) 2 जुलाई को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर नहीं आएगी। इसके अलावा ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217) 14, 15, 16, 21, 22, 25, 29, 30 जून, 3, 4 व 5 जुलाई को सोनीपत रेलवे जंक्शन पर नहीं आएगी। इन ट्रेनों को खुर्जा, मेरठ छावनी, सहारनपुर व अंबाला मार्ग से चलाया जाएगा। अलग-अलग तिथियों में सोनीपत से अपना टिकट आरक्षण करा चुके लोगों को उनकी टिकट का पैसा वापस दिया जाएगा। 
 

गाजियाबाद-मारीपत स्टेशन के बीच रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों के रूटों में बदलाव किया गया है। 13 जून से 5 जुलाई तक ट्रेन कुछ स्टेशनों पर रद्द रहेंगी। ऐसे में यात्रियों कुछ परेशानी हो सकती है। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें