सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजूला स्पाह व अन्य प्राध्यापिकाओं के साथ व
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की तरफ से घोषित बीसीए प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्रा जिज्ञासा 88.40 फीसदी अंकों के साथ विवि स्तर पर दूसरे स्थान पर रही। वहीं, मानवी ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को बधाई दी।
बीसीए विभागाध्यक्ष राकेश जुनेजा ने बताया कि एमडीयू रोहतक ने बीसीए के पहले व पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। प्रथम सेमेस्टर में जिज्ञासा ने दूसरा व मानवी ने 84.50 फीसदी अंक लेकर दसवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, बीसीए के पांचवें सेमेस्टर में दीपाली ने 87.40 फीसदी अंकों के 10वां स्थान हासिल किया। प्राचार्य की अगुवाई में छात्राओं का काॅलेज में अभिनंदन किया गया।