-जीवीएम में रिमोट सेंसिंग एवं भू-स्थानिक तकनीकों के महत्व विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का हुआ आयोजन
फोटो 01- जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित विस्तार व्याख्यान में आमंत्रित अधिकारी। स्रोत : महाविद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में भूगोल विभाग के तत्वावधान में भू-स्थानिक तकनीकों के महत्व विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को इस क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया।
मुख्य वक्ता के रूप में स्काई लाइन इंस्टीट्यूट ऑफ जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजीज के अजय देशवाल, टेक्नीकल इंस्ट्रक्टर स्नेहा नियोग व हेल्पिंग सदस्य कशिश ने छात्राओं को जानकारी दी। अजय देशवाल ने कहा कि रिमोट सेंसिंग व भू-स्थानिक तकनीकी क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, जिनका भूगोल के विद्यार्थियों को लाभ उठाना चाहिए।
वक्ताओं ने छात्राओं को जियोइन्फोरमेटिक्स के अनुप्रयोगों की भी जानकारी दी। साथ ही निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से भी अवगत करवाया। स्नेहा ने सेटेलाइट इमेजनरी की प्रायोगिक व्याख्या करके छात्राओं को जानकारी दी।
संस्था के कोषाध्यक्ष राजेश रेलन ने वक्ताओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। भूगोल विभाग की अध्यक्ष डाॅ. रजनी कत्याल ने वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भूगोल स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष केसी नैन सहित डॉ. पिंकी, कीर्ति, शिवानी, कविता, रश्मि, मनीषा, सोनिया आदि मौजूद रही।