फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन बुनियाद : 11 परीक्षा केंद्रों पर 3002 ने दी परीक्षा, 381 रहे अनुपस्थित

Fri, 02 Feb 2024 07:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के मुरथल अड़्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुनियाद लेवल-1
विज्ञापन
-बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की संख्या से कम पहुंचे प्रश्नपत्र, करवानी पड़ी फोटो प्रतियां
विज्ञापन

-जिन परीक्षार्थियों को देरी से प्रश्नपत्र मिले, उन्हें दिया गया अतिरिक्त समय

-जिले के 11 केंद्रों पर परीक्षा के लिए 3383 विद्यार्थियों ने करवाया था पंजीकरण, 88.73 फीसदी पहुंचे

-चार-चार अंकों के पूछे गए 50 प्रश्न, नेगेटिव मार्किंग के चलते प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कटेगा एक अंक
फोटो 02- सोनीपत के मुरथल अड़्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते डीपीसी जितेंद्र छिक्कारा व नोडल अधिकारी डीएसएस सुरेंद्र सिंह। संवाद
फोटो 03- गोहाना में बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बुनियाद कार्यक्रम के तहत खंड स्तर पर शुक्रवार को आयोजित की गई लेवल-1 की परीक्षा में जिले से 88.73 फीसदी विद्यार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के लिए भेजे गए प्रश्नपत्रों की संख्या जिले के पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या से कम होने के कारण विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अधिकारियों ने प्राप्त प्रश्नपत्रों की फोटो प्रतियां करवाकर शेष विद्यार्थियों को दी। ऐसे विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया।
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षा विभाग की योजना मिशन बुनियाद की बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा को लेकर जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 3383 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। शुक्रवार को हुई परीक्षा में 3002 विद्यार्थी उपस्थित व 381 विद्यार्थी अनुपस्थिति रहे। परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। बुनियाद परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने सोनीपत जिले को 55 हजार रुपये का बजट भी जारी किया था।
प्रश्नपत्र के लिए करना पड़ा इंतजार
बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। विद्यार्थियों को सुबह 10:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना था। हालांकि परीक्षा शुरू होने तक भी विद्यार्थी आते रहे। सभी को प्रवेश दिया गया। मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों की संख्या से कम प्रश्नपत्र पहुंचे। जिस कारण कुछ विद्यार्थियों काे प्रश्नपत्र की फोटो प्रतियां करवाकर दी गई। ऐसे विद्यार्थियों का पेपर करीब एक से डेढ़ घंटे तक की देरी से शुरू हो पाया।

गलत उत्तर का कटेगा एक अंक
बुनियादी लेवल-1 की परीक्षा 200 अंक की थी। इसमें चार-चार अंकों के 50 प्रश्न पूछे गए थे। नेगेटिव मार्किंग होने के कारण प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। स्कूल मुखिया को ही केंद्र अधीक्षक नियुक्त किया गया था। डीपीसी जितेंद्र छिक्कारा व डीएसएस सुरेंद्र सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया।

कहां कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
खंड परीक्षा केंद्र कुल पंजीकृत उपस्थिति
सोनीपत : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा 435 - 405
सोनीपत : राजकीय उच्च विद्यालय, मशद 141 - 124 सोनीपत : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन 438 - 380
गन्नौर : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर 241 - 226

गन्नौर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर 261 - 218
गोहाना : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना 354 - 333

कथूरा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भैंसवान खुर्द 222 - 167

मुंडलाना : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुंडलाना 295 - 262
खरखौदा : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा 362 - 336
राई : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीसवांमील 325 - 291
राई : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुंडली 309 - 260

कुल 3383 - 3002

वर्जन

बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा के लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन पर 88.73 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। कुछ प्रश्नपत्रों की कमी रह गई थी, प्रश्नपत्र की फोटो कॉपी करवाकर विद्यार्थियों को दे दी गई थी। जिन विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र देरी से मिला था, उन्हें प्रश्नपत्र हल करने के लिए अतिरिक्त समय दे दिया गया था।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत

फोटो 02- सोनीपत के मुरथल अड़्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुनियाद लेवल-1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें