इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता बनी आईआईटीएम कॉलेज की टीम कॉलेज प्रबंधन के साथ। संवाद
- फोटो : Sonipat
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल की कैंपस टीम को हराकर आईआईटीएम कॉलेज की टीम इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता बनी। तीन दिवसीय इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में कबड्डी स्पर्धा का मुकाबला डीसीआरयूएसटी के मैदान पर खेला गया। कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को मुरथल विवि के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने पुरस्कृत किया।
इंटर कॉलेज कबड्डी स्पर्धा का खिताब जीतने के बाद शनिवार को कॉलेज पहुंची टीम का कॉलेज की चेयरपर्सन सुषमा बजाज, वाइस चेयरमैन मुनीश बजाज, महानिदेशक डॉ. राजेश गोएल, प्राचार्य डॉ. राजीव दहिया व प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र खुराना ने स्वागत कर पुरस्कृत किया। स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. अशोक सैनी ने बताया कि आईआईटीएम कबड्डी टीम ने मुरथल विश्वविद्यालय को 42-26 से हराया। कॉलेज की टीम ने शतरंज व बैडमिंटन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी टीम में कप्तान हरीश, अंशुल, हिमांशु, लवकेश, मनीष, रजत, नीरज, कुनाल, आकाश, दिव्यांश ने टीम को विजेता बनाने के लिए बेहतर खेल दिखाया। शतरंग टीम में कप्तान आयुष, गर्व, जतिन, कार्तिक व प्रेम सागर और बैडमिंटन में कप्तान हर्षित, आशीष, हिमांशु व तनिष्क टीम का हिस्सा रहे। प्रतियोगिता के बाद कबड्डी में हरीश, अंशुल, हिमांशु, लवकेश, रजत, कुनाल, आकाश और बैडमिंटन में हर्षित का विश्वविद्यालय शिविर के लिए चयन किया गया।