फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसाना में होगी हरियाणा राज्यस्तरीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप

विज्ञापन
सोनीपत में बैठक करते जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
हरियाणा कुश्ती संघ की तरफ से गांव सिसाना में 19 और 20 मार्च को राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन 12 मार्च को ट्रायल के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ के सचिव कुलदीप सिंह मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता व ट्रायल की तैयारियों को लेकर रविवार को संघ के पदाधिकारियों ने बैठक की। उन्होंने बताया कि हरियाणा कुश्ती संघ की ओर से राज्यस्तरीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप-2022 का आयोजन गांव सिसाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 19 और 20 मार्च को होगा। इसमें प्रदेश के सभी जिलों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के पहले दोनों दिन सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक पहलवानों के वजन किए जाएंगे। सुबह नौ बजे से मुकाबले शुरू होंगे।
कुलदीप सिंह मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की टीम का चयन 12 मार्च को ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। जूनियर लड़के व लड़कियों के फ्रीस्टाइल वर्ग के ट्रायल 12 मार्च को पद्मश्री द्रोणाचार्य गुरु हनुमान कुश्ती-कबड्डी अकादमी (पहलवान नवीन मोर) लड़सौली में होंगे। वहीं ग्रीको रोमन वर्ग के ट्रायल उसकी दिन प्रताप खेलकूद स्कूल खरखौदा में होंगे। ट्रायल के लिए पहलवानों का वजन सुबह आठ से नौ बजे तक होगा। वजन में दो किलो तक की छूट दी जाएगी। सभी खिलाड़ी अपने पासपोर्ट और इसकी फोटोकॉपी के साथ पासपोर्ट आकार के अपने दो फोटो साथ लेकर आएं। बैठक में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश मोर, महताब सिंह, जयपाल मलिक, अशोक खत्री, अंतरराष्ट्रीय कोच राजसिंह छिक्कारा, शमशेर सिंह भैंसवाल, जयवीर राठी, पहलवान जसदीप सिंह, जगबीर मलिक भैंसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन भारवर्ग में होंगे मुकाबले
फ्री स्टाइल वर्ग में 57, 61, 70, 79, 92, 125 किलो भारवर्ग, ग्रीको रोमन में 55, 60, 67, 72, 82 व 97 किलो और महिला वर्ग में 50, 55, 59, 68, 76 किलो भारवर्ग के मुकाबले 19 मार्च को होंगे। फ्री स्टाइल वर्ग में 65, 74, 86, 97 किलो, ग्रीको रोमन वर्ग में 63, 77, 87, 130 किलो और महिला वर्ग में 53, 57, 62, 65, 72 किलो भारवर्ग के मुकाबले 20 मार्च को सिसाना के मैदान में होंगे। प्रतियोगिता में वर्ष 2002, 2003, 2004 और 2005 में जन्मे पहलवान भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें