फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भूपेंद्र हुड्डा बोले- JJP विपक्ष के साथ है तो राज्यपाल को लिखकर दे आएं, हम प्रतिनिधिमंडल भेज देंगे

Wed, 08 May 2024 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा न कहा कि जजपा के लिखकर देते ही हम अपना प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल के पास भेज देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब वोट काटू हैं, इस बात को लोग समझ चुके हैं।
विज्ञापन
होटल में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, साथ में अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार के अल्पमत में आने के बाद जननायक जनता पार्टी (जजपा) की तरफ से विपक्ष के साथ होने का दावा किया जा रहा है। अगर वह सही मायने में विपक्ष के साथ हैं तो राज्यपाल को लिखकर दे आएं। इसके बाद वह खुद पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को राज्यपाल के पास भेजेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब वोट काटू हैं, इस बात को लोग समझ चुके हैं।

विज्ञापन


वह बुधवार शाम को मुरथल स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर जजपा के 10 विधायक सरकार के खिलाफ राज्यपाल को लिखकर दे आएं तो कांग्रेस भी राज्यपाल के पास जाकर सरकार की बर्खास्तगी की मांग करेगी।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दावे, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'चिंता की बात नहीं, भाजपा के संपर्क में कई विधायक हैं', को भी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि ऐसा है तो फिर राज्यपाल के सामने जाकर भाजपा बहुमत की सूची पेश कर दे। उन्होंने आम आदमी पार्टी से गठबंधन पर एक बार फिर कहा कि उनसे गठबंधन हरियाणा विधानसभा को लेकर नहीं है बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास तो प्रत्याशी ही नहीं थे। 10 में छह प्रत्याशी कांग्रेस से लिए गए हैं। कांग्रेस के सभी प्रत्याशी मजबूत हैं और प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति कहीं बेहतर है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में सरकार को घेरते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा राज में बड़े से बड़े घोटाले हुए हैं। शराब घोटाले से लेकर धान खरीद घोटाला आदि में सरकार घिरी पड़ी है।

भाजपा के अपने घोषणापत्र में एक भी जनहितैषी वादा नहीं है। वैसे भी भाजपा की चुनावी घोषणाओं से जनता का भरोसा पहले ही उठ चुका है। भाजपा नेता अपने घोषणापत्र पर बात करने के बजाय हमेशा कांग्रेस के न्याय पत्र पर बात करते हैं। कांग्रेस का घोषणापत्र हर वर्ग को लाभ पहुंचाने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें