फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत व गोहाना मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, सोनीपत में आढ़तियों ने भी खरीदा

विज्ञापन
सोनीपत की नई अनाज मंडी में पड़ी गेहूं की ढेरी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी के अलावा गोहाना अनाज मंडी में चौथे दिन गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुई। सोनीपत मंडी में करीब 1300 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। सोमवार को खरीद एजेंसी हैफेड और आढ़तियों ने करीब 826 क्विंटल गेहूं की खरीद की। इनमें हैफेड ने करीब 436 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। वहीं गोहाना में हैफेड की ओर से 3500 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन

अनाज मंडी में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुई थी। मंडी में पहले ही दिन किसान फसल लेकर पहुंच गए थे, लेकिन आढ़तियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से अधिक दाम की बोली लगने पर सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई थी। इससे किसान भी खुश थे। गेहूं की कटाई का कार्य तेज होने पर मंडी में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है। सोमवार को हैफेड के अधिकारियों ने गेहूं में नमी की मात्रा की जांच कराई। सोमवार को गेहूं की निजी खरीद की गई। आढ़तियों ने करीब 390 क्विंटल गेहूं की खरीद की।
गोहाना में आठ केंद्रों पर नहीं पहुंचा गेहूं
गोहाना अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई। सोमवार को हैफेड की ओर से 3500 क्विंटल गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की गई। ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए आठ केंद्रों पर गेहूं नहीं पहुंचा। मंडी में रविवार को किसान गेहूं लेकर पहुंचे, लेकिन छुट्टी के चलते खरीद नहीं हो पाई थी। सोमवार को भी कई किसान गेहूं लेकर पहुंचे। 40 किसानों के गेट पास काटे गए। कई किसानों के गेहूं में नमी अधिक मिली, जिसके चलते उसकी खरीद नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें