फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली से नौवीं तक के सरकारी व निजी स्कूल खुले, 70 फीसदी पहुंचे विद्यार्थी

विज्ञापन
छुट्टी होने के बाद स्कूल से बाहर निकलतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने के साथ ही सभी राजकीय व निजी स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोल दिया गया है। स्कूल खुलने पर पहली से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थी हंसते-खिलखिलाते हुए स्कूल पहुंचे। जबकि कुछ विद्यार्थियों में स्कूल खुलने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। इस कारण उन्होंने स्कूलों का रुख नहीं किया। यही कारण रहा कि जिले में पहले दिन करीब 70 फीसदी विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। हालांकि 10वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को पहले ही एक फरवरी से खोल दिया गया था। स्कूलों में कोरोना नियमों के बीच कक्षाएं लगीं।
विज्ञापन

सरकार ने कोरोना संक्रमण के कम होते प्रभाव व निजी स्कूलों की मांग को देखते हुए पहली से नौवीं कक्षा तक के स्कूलों को वीरवार से खोलने की छूट दी थी। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए पहले ही स्कूलों व कमरों को स्कूल स्तर पर सैनिटाइज करवाया गया था। सुबह 9 बजे स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों का मुख्य गेट पर ही तापमान जांच गया। साथ ही विद्यार्थियों से अभिभावकों की लिखित अनुमति दिखाने को कहा। स्कूल प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को मास्क लगाए रखने और सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों ने कहा कि वार्षिक परीक्षाओं का बेहद कम समय बचा है। ऐसे में स्कूल खुलने पर वे परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
ऑनलाइन ऑप्शन भी खुला रहेगा
शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि भले ही स्कूलों को खोल दिया गया हो, लेकिन किसी भी विद्यार्थी को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। जो अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते, उनके लिए ऑनलाइन कक्षाओं का ऑप्शन खुला रहेगा। विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से भी पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों का किया स्वागत
राजकीय माध्यमिक विद्यालय असावरपुर में विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों का जिला संगठन आयुक्त दिलबाग सिंह ने फूलमालाओं से स्वागत किया। विद्यालय खुलने पर सभी विद्यार्थी खुश नजर आए। हिंदी अध्यापक दिलबाग सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम जल्द पूरा करवाया जाएगा, भले ही इसके लिए उन्हें अतिरिक्त कक्षाएं ही क्यों न लगानी पड़े।
वर्जन
पहली से नौवीं कक्षा तक के स्कूलों को वीरवार को खोल दिया गया है। 10वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को पहले ही एक फरवरी को खोल दिया गया था। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी कमरों को पहले ही सैनिटाइज करवा दिया गया था। स्कूलों में कोरोना नियमों का पालन किया गया।
विज्ञापन

- नवीन गुलिया, उप जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें