फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर डिलिवरी मैन की चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना के गांव सरगथल में रसोई गैस सिलिंडर डिलिवरी मैन के पेट में चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई। युवक के सिर पर भी चोट का निशान मिला है। वारदात का आरोप गांव के दो युवकों पर लगा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सरगथल का सुकर्मपाल (28) सोनीपत में गैस सिलिंडर की डिलीवरी करने वाली गाड़ी पर चालक था। वह रविवार को गांव में आया था। सोमवार रात को वह गांव में अनुसूचित जाति की बस्ती की तरफ गया हुआ था। बताया गया है कि वहां पर गांव के दो युवकों से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढऩे पर एक युवक ने चाकू निकाल कर सुकर्मपाल के पेट में वार कर दिया। युवकों ने उसके सिर में भी चोट मारी। हमले से सुकर्मपाल की मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना का पता लगने के बाद आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद सदर थाना गोहाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। उसके बाद शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवा दिया। युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई फिलहाल ग्रामीण और पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बता रही। पुलिस का कहना है कि युवक के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही मामले में कारणों का पता लग सकेगा। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें